Amrit Vele Ka Hukamnama (HINDI) Gurdwara Sri Guru Singh Sabha C Block Hari Nagar – 9-6-26

गूजरी महला ५ ॥
हरि धनु जाप हरि धनु ताप हरि धनु भोजनु भाइआ ॥ निमख न बिसरउ मन ते हरि हरि साधसंगति महि पाइआ ॥१॥ माई खाटि आइओ घरि पूता ॥ हरि धनु चलते हरि धनु बैसे हरि धनु जागत सूता ॥१॥ रहाउ ॥ हरि धनु इसनानु हरि धनु गिआनु हरि संगि लाइ धिआना ॥ हरि धनु तुलहा हरि धनु बेड़ी हरि हरि तारि पराना ॥२॥ हरि धन मेरी चिंत विसारी हरि धनि लाहिआ धोखा ॥ हरि धन ते मै नव निधि पाई हाथि चरिओ हरि थोका ॥३॥ खावहु खरचहु तोटि न आवै हलत पलत कै संगे ॥ लादि खजाना गुरि नानक कउ दीआ इहु मनु हरि रंगि रंगे ॥४॥२॥३॥ {पन्ना 495-496}

अर्थ: हे माँ! (किसी माँ का वह) पुत्र कमा के घर आया समझ, जो चलते बैठते जागते सोए हुए हर समय हरि-नाम-धन का ही व्यापार करता है।1। रहाउ।

हे माँ! परमात्मा का नाम-धन ही (मेरे वास्ते देव-पूजा के लिए खास मंत्रों का) जाप है, हरि-नाम-धन ही (मेरे लिए) धूणियों को तपाना है; परमात्मा का नाम-धन ही (मेरे आत्मिक जीवन के लिए) खुराक है, और ये खुराक मुझे अच्छी लगी है। हे माँ! आँख झपकने जितने समय के लिए भी मैं अपने मन को नहीं भुलाता, मैंने ये धन साध-संगति में (रह के) पा लिया है।1।

हे माँ! जिस मनुष्य ने परमात्मा के नाम-धन को ही तीर्थ-स्नान समझा है नाम-धन को ही शास्त्र आदि का विचार समझ लिया है, जो मनुष्य परमात्मा के चरणों में ही सुरति जोड़ता है (इसी को समाधि लगानी समझता है), जिस मनुष्य ने संसार नदी से पार लांघने के लिए हरि-नाम-धन को तुलहा बना लिया है, बेड़ी बना ली है, परमात्मा उसे संसार समुंद्र में से तैरा के परले पासे पहुँचा देता है।2।

हे माँ! परमात्मा के नाम-धन ने मेरी हरेक किस्म की चिंता खत्म कर दी है, मेरा हरेक फिक्र दूर कर दिया है। हे माँ! परमात्मा के नाम-धन से (मैं ऐसे समझता हूँ कि) मैंने दुनिया के सारे नौ ही खजाने हासिल कर लिए हैं, (साध-संगति की कृपा से) ये सबसे कीमती नाम-धन मुझे मिल गया है।3।

हे माँ! गुरू ने (मुझे) नानक को नाम-धन का खजाना लाद के दे दिया है, (और कहा है–) ये धन स्वयं बरतो, दूसरों को बाँटो; ये धन कभी कम नहीं होता; इस लोक में परलोक में सदा साथ रहता है, अपने मन को हरि-नाम के रंग में रंग लो।4।2।3।

About the Author

You may also like these